लखीमपुर खीरी- केन्द्र सरकार द्वारा पारित किये गये 2023-24 के आम बजट में देश में 50 नये एयरपोर्टों का निर्माण कर चालू कराने का लक्ष्य है, जिसमें पलिया की हवाई पट्टी भी शामिल है। पलिया हवाई पट्टी का निर्माण उस समय लगभग 5 करोड रुपए की लागत से हुआ था परंतु काफी वर्ष बीत जाने के बाद भी यहां पर हवाई सेवा शुरू नहीं हो पाई इस हवाई पट्टी का शुभारंभ निवर्तमान महामहिम रोमेश भंडारी ने 23 अगस्त 1996 को उद्घाटन किया था।
अभी तक शासकीय अधिकारियों एवं कई प्रधानमंत्रियों सहित तमाम मंत्रियों ने इस हवाई पट्टी का लाभ उठाया है उनके ही हेलीकॉप्टर या प्लेन यहां पर उतरे हैं । इस हवाई पट्टी के शुरू हो जाने से यहां की जनता को तो लाभ होगा ही साथ ही दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटकों को आने-जाने की सुविधा भी हो जाएगी इससे भी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। पलिया में एयरपोर्ट चालू करने के लिए केन्द्र सरकार ने पहले ही रिपोर्ट मंगवा ली थी जिसमें मौसम विजबिल्टी, वैदर, जगह, इत्यादि से सम्बंधित सबके हिसाब से पलिया को सही पाया गया।
उम्मीद है कि आर्थिक वर्ष 2023-24 में पलिया एयरपोर्ट तैयार हो जायेगा और नियमित उड़ानें शुरू हो जायेंगी।
देश आजाद होने के बाद से वर्ष 2014 तक देशभर में सिर्फ 74 एयरपोर्ट चालू थे लेकिन 2014 से आजतक देशभर में 147 एयरपोर्ट चालू हो गये हैं। अब शीघ्र ही 50 एयरपोर्ट और चालू हो जायेंगे,वर्तमान में भारत दुनियां का तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाजार है।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

Post a Comment