हरदोई: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने की हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा


कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा

कछौना/ हरदोई - कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आशीष सिंह सोमवंशी  ने बालामऊ रेलवे गंज से लेकर तकिया सुठेना गांव तक पैदल हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बैनर बांटे 2024 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का सभी कार्यकर्ताओं से कहा और कार्यकर्ताओं से कहा कि हर घर हर गांव में जा जाकर कांग्रेस का प्रचार प्रसार करें कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने  कांग्रेस का झंडा लेकर राहुल गांधी के आदेशानुसार हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा की जिसमें सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल वर्मा ,जिला सचिव देवेंद्र शर्मा जिला महासचिव ,संतराम वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष कछौना ,नवनीत कुमार न्याय पंचायत अध्यक्ष, दयाराम, सती दिन ,राम भजन ,महेंद्र कुमार, मनोज कुमार  , समीर  ,मोहम्मद दानिश , मोहम्मद सलीम ,समीम ,आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट - मो. दानिश

Post a Comment

Previous Post Next Post