दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि इमारत के शीर्ष तल पर मरम्मत का काम चल रहा था, जिसके कारण इमारत ढह गई. जिसका उपयोग आवासीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है.
उत्तर पश्चिम दिल्ली के शकूरपुर जी ब्लॉक में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां निर्माणाधीन चर्च की तीन मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई. हादसे के वक्त इमारत में चार लोग फंस गए हादसे की सूचना पर फौरन राहत बचाव दल और एंबुलेंस मौके पहुंची. एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया है. वहीं, दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक, तीन मंजिला खाली इमारत की पहली मंजिल का नवीनीकरण किया जा रहा है. इसी इमारत के भूतल पर एक चर्च है. मरम्मत के काम के चलते इमारत ढह गई. जिसका उपयोग आवासीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है.
जोरदार आवाज के साथ ढही इमारत को देखते ही स्थानीय लोग सन्न रह गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पलक झपके ही इमारत ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही इमारत मलबे के ढेर में बदल गई. सूचना पर पहुंचा राहत बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाले में जुट गया. स्थानीय लोगों ने भी राहत बचाव दल की मदद की. पिलर्स को हटाकर मलबे में जिंदगियां तलाशी गईं.
मलबे में जिंदगियों की तलाशी
इमारत के ढहने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची पुलिस, एनडीआरएफ और दमकल की टीमें मलबे को हटाकर लोगों को बाहर निकालने में लगी हैं. पुलिस यह पुष्टि करना चाहती है कि मलबे में अंदर कोई भी फंसा न हो.


Post a Comment