मेरठ पुलिस लाइन में दरोगा ने खुद को मारी गोली, आधी रात पत्नी से हुई थी बहस




दरोगा इंद्रजीत सिंह सहारनपुर में तैनात था. पुलिस के मुताबिक दरोगा इंद्रजीत सिंह ने अपने सरकारी आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या की. बताया गया कि सरकारी असलहे से गोलीमार सुसाइड किया.पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मेरठ में दरोगा ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली. दरोगा इंद्रजीत सिंह सहारनपुर में तैनात था. पुलिस के मुताबिक दरोगा इंद्रजीत सिंह ने अपने सरकारी आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या की. बताया गया कि सरकारी असलहे से गोलीमार सुसाइड किया.पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात 2:30 बजे दरोगा ने खुद की कनपटी पर पिस्टल से गोली मारी. मृतक इंद्रजीत मेरठ पुलिस लाइन स्थित आवास पर परिवार के साथ रहते थे. सूत्रों की मानें तो देर रात पत्नी से हुई कहासुनी के बाद दरोगा इंद्रजीत सिंह ने यह कदम उठाया है.

घटना की सूचना पर पुलिस लाइन स्थित आवास पर रह रहे गाजियाबाद में तैनात एसएसआई वरुण शर्मा, एसएसआई रविंद्र कंबोज आधी रात को ही मौके पर पहुंचे. गोली लगने के बाद दोनों ही दरोगा इंइ्रजीत को को हॉस्पिटल ले गए, जहां चिकित्सकों ने इंद्रजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया.

हत्या की वजह अभी पता नहीं,फॉरेंसिक टीम कर रही जांंच
सुसाइड के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. घटना के बाद एसपी सिटी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

सहारनपुर मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र जाट का कहना है कि इंसान के साथ समस्याओं का आना जाना लगा रहता है,हर एक इंसान को परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करना चाहिए. जाट ने कहा कि अगर आज परेशानी आई है तो कल उसको जाना भी है,यही सोच कर हमें जीवन को खुशहाली के साथ जीना चाहिए.


 

Post a Comment

Previous Post Next Post