लखनऊ से 45 मिनट में कानपुर, 50 मिनट में सीतापुर, Vande Bharat Metro का रूट चार्ट जान लीजिए
यूपी में इंटरसिटी एक्सप्रेस को वंदे भारत मेट्रो का रूप देने का निर्णय लिया गया है। रेल बजट में इसके लिए प्रावधान किया गया है। इसका फायदा विभिन्न शहरों में नौकरी और व्यवसाय करने जाने वाले लोगों को मिलेगा। साथ ही, प्रदेश में कनेक्टिविटी नेक्स्ट लेबल की हो जाएगी।
लखनऊ से सीतापुर बस 50 मिनट में
वंदे भारत मेट्रो से लखनऊ से सीतापुर की यात्रा करीब 50 मिनट की रह जाएगी। अभी लखनऊ से सीतापुर जाने में ट्रेन से दो घंटे से अधिक का समय लगता है। 89 किलोमीटर की इस यात्रा को वंदे भारत मेट्रो से तेज गति से पूरी होने से इस इलाके में भी कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी। इस इलाके में विकास की संभावनाओं को गति मिलेगी।
बेहतरीन यात्रा का मिलेगा अनुभव
ट्रेन में यात्रियों को बेहतरीन यात्रा का अनुभव मिलेगा। रेल बजट में इसके लिए विशेष प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में जानकारी दी गई है। राजधानी एक्सप्रेस की तर्ज पर ट्रेनों में कोच लगाने की योजना तैयार की गई है। इस साल के अंत तक 200 कोच बदलकर लगा दिए जाएंगे। अगले तीन से चार सालों में सभी ट्रेनों के कोच आधुनिक हो जाएंगे। साथ ही, यूपी से आठ वंदे भारत ट्रेनों के गुजरने की भी बात इस बजट से साफ हुई है। वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन की तर्ज पर सेंट्रल रेलवे के स्टेशनों से होकर 8 ट्रेनें गुजरेंगी। इनमें लखनऊ से कानपुर होते नई दिल्ली तक की वंदे भारत भी शामिल हैं। इसके लिए सर्वे शुरू करा दिया गया है।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

Post a Comment