बरेली: राम गंगा कटरी में तिहरे हत्याकांड में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

खबर जनपद बरेली से राम गंगा कटरी में तिहरे हत्याकांड में शामिल अभियुक्त को  गिरफ्तार कर भेजा जेल

आपको बताते चलें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार सिंह थाना प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर के कुशल नेतृत्व में धर पकड़ अभियान के चलते एवं मुखबिर से सूचना पर राम गंगा कटरी में तिहरे हत्याकांड में शामिल अभियुक्त को  गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है आपको बताते चलें कि फरीदपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर में 11.01.2023 की शाम जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर लाठी,तलवारें एवं गोलियां चली थी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और 2 लोग घायल हुए थे। 

दोनों गुटों की तरफ से संगीन धाराओं में थाना फरीदपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया था मुखबिर की सूचना पर वांछित चल रहे अभियुक्त सुधीर प्रताप सिंह पुत्र सूरजपाल सिंह उम्र 34 बर्ष निवासी ग्राम गजसिंहपुर को फरीदपुर को पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक अदद लाठी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम उप निरीक्षक सुभाष कुमार हेड कांस्टेबल अमित कुमार ने अपनी होशियारी का परिचय देते हुए वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post