खबर जनपद बरेली से 52 जिंदा,4 मृतक पशुओं के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आपको बताते चलें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल के निर्देश में तथा क्षेत्राधिकारी मीरगंज हर्ष मोदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार के नेतृत्व में थाना फतेहगंज पश्चिमी बरेली की पुलिस टीम के द्वारा 12 फरवरी 2023 को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान शाम 7:30 बजे राधा कृष्ण मंदिर के पास हाईवे के किनारे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिसमें 1. रुमाल सिंह पुत्र पतराम सिंह उम्र 40बर्ष निवासी बिचपुरी थाना कांठ जनपद मुरादाबाद एवं, 2. अब्दुल वाजिद पुत्र अब्दुल कबीर उम्र 38 वर्ष निवासी कस्बा व थाना गंगो जिला सहारनपुर को ट्रक नंबर UP23. AT3374 में पैर एवं मुंह बांधकर लादकर ले जा रहे जिसमें 52 रास जीवित पशु व 4 रास मृतक पशु के साथ गिरफ्तार किया गया इसके संबंध में थाना फतेहगंज में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा है।
जबकि अभियुक्त रूमाल सिंह के कब्जे में एक अदना जाए चाकू बरामद हुआ एवं दूसरे अभियुक्त अब्दुल बासित के कब्जे में एक आदत 315 बोर एक आदत जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ और जबकि पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने तमंचा एवं कारतूस अपनी सुरक्षा के लिए होना बताया।
उप निरीक्षक महेश चंद्र,उप निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह,कांस्टेबल संकित कुमार,कांस्टेबल रोबिन कुमार की टीम ने अपने होशियारी का परिचय देते हुए दोनों शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का कार्य किया इस प्रकार की कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में खलबली मची हुई है।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment