खबर जनपद बरेली से चरित्र प्रमाण पत्र के नाम पर मांगे पैसे,पीड़ित ने की एडीजी के ट्विटर पर ट्वीट कर की शिकायत
आपको बताते चलें कि बरेली के भुता थाना क्षेत्र के गांव मगरासा निवासी सुनील कुमार ने अपना चरित्र प्रमाण पत्र ऑनलाइन कराने के बाद थाना भुता पहुंचा और उसने कंप्यूटर ऑपरेटर से चरित्र प्रमाण पत्र की मांग की। जिसको लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर ने उससे ₹400 पहले ले लिए और उसके बाद ऑनलाइन कराने के बाद प्रमाण पत्र लेने गया तो ₹200 की और मांग की जिसको लेकर पीड़ित ने एडीजी के ट्विटर पर ट्वीट कर अवगत कराया।
इसको लेकर मामले को अपर पुलिस महानिदेशक ने संज्ञान में लेकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए एवं दिए गए प्रार्थना पत्र में सुनील कुमार पुत्र लालाराम निवासी ग्राम मगरासा थाना भुता ने बताया कि वह चरित्र प्रमाण पत्र ऑनलाइन कराने के बाद थाना भुता में कंप्यूटर ऑपरेटर के पास पहुंचा तो उसने ₹400 पहले ले लिए और उसके बाद ₹200 की और मांग की जिसको लेकर पीड़ित ने भुता थाना अध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा से शिकायत करने का निर्णय लिया।
लेकिन कंप्यूटर ऑपरेटर ने कहा किसी को कुछ भी नहीं बताना है हम ₹200 और लेगे तुम्हारा प्रमाण पत्र जारी कर देंगे जिसको लेकर पीड़ित ने इसकी शिकायत एडीजी जोन बरेली से की है और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment