अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के आठवें दिन विद्युत एवं कारखाना की टीमों ने जीते मैच

। 

खबर जनपद बरेली से अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के आठवें दिन विद्युत एवं कारखाना की टीमों ने जीते मैच   

आपको बताते चलें कि बरेली में पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ, इज्जतनगर के तत्वावधान में 18 से 26 फरवरी, 2023 तक रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम, रोड संख्या 4, इज्जतनगर में आयोजित की जा रही। अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता-2023’’ के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दो मैच खेले गये। पहला मैच विद्युत विभाग व कार्मिक विभाग के मध्य खेला गया। 

जिसमें विद्युत विभाग टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 243 रनों का विशाल लक्ष्य प्रतिद्वंदी टीम के सामने रखा। जिसमें वरुण ने 69 एवं कृष्ण मोहन व शिखर दयाल ने 42-42 रनों का योगदान दिया। कार्मिक विभाग की ओर से रामपाल ने 2 विकेट एवं रवि, विवेक व मधुसूदन ने 1-1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कार्मिक विभाग की टीम 20 ओवर में 171 रनों पर ही सिमट गई। जिसमें उदय ने सर्वाधिक 73 रनो का योगदान दिया। यह मैच विद्युत विभाग की टीम ने 72 रनो से जीत लिया। विद्युत विभाग की टीम ओर से महेश कुमार ने 2 व रोहिताश मीना ने 1 विकेट लिए। 




दूसरा मैच कारखाना व लोको शेड की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें कारखाना की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवरो में 5 विकेट की नुकसान पर 200 रनो का विशाल लक्ष्य रखा। जिसमें मोहन सिंह ने 82 व नवीन रावत ने 43 रनो का योगदान दिया। लोको शेड टीम की ओर से रामकुमार प्रजापति व रीषभ वर्मा ने 2-2 विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोको शेड की टीम के सुमित सिंह ने 68 व प्रदीप कुमार के 9 रनो की मदद से 20 ओवर में 138 रन पर ही सिमट गई। जिससे कारखाना की टीम ने लोको शेड टीम को 62 रनो से पराजित किया। कारखाना टीम की ओर से रोहित कुमार ने 3 व अरविन्द वर्मा ने 2 विकेट लिए।

बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट


 

Post a Comment

Previous Post Next Post