खबर जनपद बरेली से बहेड़ी के विधायक अताउर्र रहमान ने विधानसभा में किसानों का गन्ना भुगतान सहित कई मुद्दे उठाए
आपको बताते चलें कि बहेड़ी के विधायक अताउर रहमान ने विधानसभा में किसानों के मुद्दे के साथ साथ कई मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि भुगतान की मांग को लेकर किसान गन्ना समिति पर पिछले 15 दिनों से धरना दे रहा है लेकिन किसानों कि बात सुनने के लिए कोई तैयार नहीं है।
उन्होंने कहा कि किसान से कर्ज़ा वसूलने के लिए उसको रुसवा किया जाता है लेकिन अगर मिल किसानों का बकाया भुगतान नहीं देती है तो मिल के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि बजट में 196 करोड़ का भुगतान कराने की बात कही गई है जबकि बहेड़ी विधानसभा में केसर चीनी मिल पर किसानों का 200 करोड़ रुपया बकाया है।
लखनऊ विधानसभा में अपनी बात रखते हुए बहेड़ी विधायक अताउर रहमान ने कहा कि गन्ना भुगतान की मांग कर रहे किसानों से मिल प्रबंधन ने कह दिया कि अभी वह भुगतान करने की स्तिथि में नहीं हैं जबकि सरकार 14 दिन में गन्ने का भुगतान कराने की बात कहती है। उन्होंने कहा कि बड़ी बड़ी बाते करने से कुछ नहीं होने वाला है।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट


Post a Comment