खबर जनपद बरेली से यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने दामोदर स्वरूप पार्क से इकट्ठा होकर जोरदार किया धरना प्रदर्शन,शहर की जन समस्याओं को लेकर की नारेबाजी
आपको बताते चलें कि बरेली में आज उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस पश्चिमी के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव के निर्देश पर उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं प्रभारी रामपुर साहिब सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता चौकी चौराहे स्थित से दामोदर स्वरूप पार्क से इकट्ठा होकर जोरदार धरना प्रदर्शन नारेबाजी और शहर की।
जन समस्याओं जैसे बरेली शहर की सड़कों में जगह-जगह गड्ढे ही गड्ढे पाइप लाईन फटे एवं आवारा जानवर हर जगह दिखाई दे जायेंगे जिसके कारण आए दिन दुर्घटना को लेकर माननीय जिलाधिकारी महोदय को संबोधित ज्ञापन माननीय सिटी मजिस्ट्रेट को दिया और साथ में उपस्थित कांग्रेस जनों में जिला महासचिव पाकीजा खान मोहम्मद हसनैन अंसारी असंग संख्या कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आसिफ अली. जाहिद अली. इमरान राजा एडवोकेट. सोशल मीडिया सटेट कोडिनेंटर हषित दुबे. फतेह सिह. सोनू सिह. लकी सिंह. मंगे सिंह. कुलदीप सिंह श्याम सिंह. जाहिद अली. तमाम युवा कांग्रेस के साथी मौजूद रहे।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट


Post a Comment