अवैध खनन की मिट्टी ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने किया सीज, ड्राइवर हुआ फरार


खबर जनपद बरेली से अवैध खनन की मिट्टी ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने किया सीज, ड्राइवर हुआ फरार 
आपको बताते चलें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार सिंह,भुता थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश बाबू मिश्रा के कुशल नेतृत्व में अपराध की रोकथाम चोरी लूट गोकशी डकैती नकाब जन में संलिप्त अपराधियों वांछित एवं वारंटी अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे धर पकड़ अभियान के चलते आज 21 फरवरी 2022 को खनन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर एक अदा ट्रैक्टर जिसमें बालू रेत भरी हुई थी जिसको मौके पर पकड़ा गया ड्राइवर मौके से भाग गया ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया। 

पुलिस टीम मे उप निरीक्षक रविंद्र सिंह राणा, हेड कांस्टेबल पवन कुमार, हेड कांस्टेबल देवेंद्र सोलंकी की टीम ने अपनी होशियारी का परिचय देते हुए ट्रैक्टर को सीज किया। 

बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट 


 

Post a Comment

Previous Post Next Post