बिजुआ खीरी- विकास खण्ड बिजुआ के ग्राम पंचायत पकरिया सल्लीहा गाँव में ग्रामीणों ने लेखपाल पर बाढ़ पीड़ित लोगों के साथ ठगी करने का आरोप कुछ माह पहले लगाया था। ग्रामीणों ने डीएम को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में ग्राम सभा में बाढ़ पीड़ित राहत अनुदान के नाम पर 500 , 500 रुपये लिए जाने के बावजूद कुछ किसानों को अबतक मुवावजा नही मिला।
लेखपाल पर गरीब ग्रामीणों के रुपये डकारने का आरोप समाजसेवी विजय पाल ने लगाया था जिसका शिकायती प्राथना पत्र जिलाधिकारी से लगाकर मुख्यमंत्री महोदय को दिया गया था जिसपर कोई कार्यवाही न होता देख समाजसेवी विजय पाल ने सोमवार को एक ओर शिकायती पत्र जिला अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह को दिया था जिसके बाद डीएम ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। जांच टीम में दो कानूनगो व एक नायब तहसीलदार मंगलवार की शाम गांव पहुंचकर शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए हैं,लगभग 20 ग्रामीणों के बयान दर्ज हो सके क्योकि अधिकतर मजदूर लोग गन्ने छिलाई करने नदी के पार गए थे जिस लिए उनके बयान दर्ज नही हो सके। ग्रामीणों ने एक स्वर में भृष्ट लेखपाल को बर्खास्त करने की मांग जाच टीम से की है।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल


Post a Comment