खबर जनपद बरेली से भीषण एक्सीडेंट में गई दो बच्चों की जान घर में मचा कोहराम
आपको बताते चलें फरीदपुर के बीसलपुर रोड पर गैस गोदाम के सामने सुबह लगभग 9:30 बजे एक एक्सीडेंट हो गया जिसमें नितिन उर्फ शिवांशु पुत्र सतीश उम्र 20 वर्ष एवं रविंदर पुत्र सूरजपाल उम्र लगभग 20 सुबह अपने गांव से फरीदपुर की ओर आ रहे थे फरीदपुर की ओर से बीसलपुर की ओर जा रही पिकअप गाड़ी संख्या यह ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे नितिन और रविंदर गाड़ी से दूर जा गिरे और दोनो के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई।
अगर दोनों पहने होते हेलमेट तो नहीं होता यह बड़ा हादसा
नितिन फरीदपुर की एक परचुनी की दुकान पर काम करके अपने घर का गुजारा कर रहा था नितिन तीन भाई है और रविंदर दो भाई है रविंदर अपने घर में सबसे छोटा भाई है जो कि पिता की मृत्यु के बाद मल्लपुर चौराहे पर समोसा बेचकर अपना गुजारा कर रहा था आज सुबह रविंद्र अपनी दुकान के लिए फरीदपुर से कुछ सौदा लेने आ रहा था तभी पड़ोसी नितिन रविंद्र के साथ मोटरसाइकिल संख्या यह पर बैठकर फरीदपुर आ गया।
रास्ते में भारत गैस एजेंसी के गोदाम के सामने फरीदपुर से जा रहे पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर लगी भीड़ ने पिकअप को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया एवं नितिन और रविंदर को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया पुलिस ने दोनों का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा

Post a Comment