स्वामी प्रसाद मौर्य को भाजपा नेताओ ने दिखाए काले झंडे, वाहन पर फेंकी स्याही

वाराणसी से सोनभद्र जाते समय रविवार को वाराणसी में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को भाजपा नेता द्वारा दिखाया गया काला झंडा और वाहन पर फेंकी गई स्याही  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य  रविवार को वाराणसी से सोनभद्र जा रहे थे इसी दौरान भाजपा नेताओं द्वारा उनके गाड़ी पर स्याही फेंकी गई और उन्हें काले झंडे दिखाए गए। इस दौरान आक्रोशित नेताओं को काबू में करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं वाराणसी में शनिवार को रात्रि शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि लखनऊ का नाम लखन पासी के नाम पर रखा जाना चाहिए दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्य शनिवार की रात्रि में वाराणसी पहुंचे थे और रविवार सुबह में वे वाराणसी से सोनभद्र जा रहे थे स्वामी प्रसाद मौर्य का काफिला वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ के समीप पहुंचा था उसी दौरान सड़क पर भाजपा नेता कुछ कार्यकर्ताओं के साथ माला को लेकर खड़े थे। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हैं ऐसे में स्वामी प्रसाद मौर्या का काफिला उनके पास रुक गया। काफिला रुकने के बाद वहां पर मौजूद भाजपा नेता और कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। काफिले में शामिल लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक भाजपा नेताओं ने काला झंडा निकाल लिया और लहराने लगे वाहन पर स्याही और काला कपड़ा फेंक दिए स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों और वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों को जब इसकी जानकारी लगी तो तुरंत वे वाहन बढ़ा दिए। इस दौरान भाजपा नेता दीपक सिंह राजवीर द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य की गाड़ी पर स्याही फेंकी गई और काला कपड़ा भी फेंका गया। स्वामी प्रसाद मौर्य की गाड़ी आगे बढ़ने लगी तो लोगों द्वारा जमकर नारेबाजी की गई इस दौरान भाजपा नेताओं को काबू में करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी हालांकि काफिला गुजर जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वह भाजपा नेता दीपक सिंह राजवीर का कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस पर टिप्पणी करके बहुत ही गलत किया गया है। जब तक स्वामी प्रसाद मौर्य माफी नहीं मांगते हैं तब तक उनका विरोध किया जाता रहेगा।


रिपोर्ट - सुधीर शुक्ला 


Post a Comment

Previous Post Next Post