खबर जनपद बरेली से बिथरी चैनपुर एवं सीबीगंज इंस्पेक्टर समेत रिठौरा चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज को,विभागीय जांच शुरू
आपको बताते चलें कि गौकशी एवं अवैध खनन के चलते बरेली के डीआईजी/एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने दो थाना प्रभारियों को निलंबित कर दिया है एवं वही एक चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर कार्रवाई कर विभागीय जांच शुरू कर दी वहीं बिथरी चैनपुर थाने के इंस्पेक्टर को गौकशी और कानून व्यवस्था ना संभाल पाने को लेकर सस्पेंड कर दिया वही सीबीगंज थाना इंस्पेक्टर को अवैध खनन पर कार्रवाई न करने को लेकर सस्पेंड किया गया है।
डीआईजी अखिलेश चौरसिया ने गौकशी की घटना रोकने के लिए पुलिस को कड़े निर्देश दिए हैं जिसमें साफ शब्दों में हिदायत दे दी। कि यदि कोई गौकशी की घटना हुई तो थाना प्रभारी एवं बीट सिपाही की जिम्मेदार होंगे। बिथरी चैनपुर के गांव में गोवंश मिलने के बाद डीआईजी/एसएसपी ने इंस्पेक्टर पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई कर दी बिथरी चैनपुर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार,सीबीगंज इंस्पेक्टर सतीश कुमार एवं रिठौरा चौकी इंचार्ज सचिन कुमार को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment