महाविद्यालय में मेहनत एवं ईमानदारी के साथ समाज सेवा करने के लिए किया गया प्रेरित

ख़बर जनपद बरेली से छात्र छात्राओं को किया गया प्रेरित, मेहनत एवं ईमानदारी के साथ समाज सेवा करने के लिए किया गया प्रेरित 

आपको बताते चलें कि बरेली से राजकीय महाविद्यालय मे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम दिवस का शिविर नई बस्ती ग्राम बकानिया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम बकानिया के पूर्व प्रधान सुल्तान सिंह एवं विशिष्ट अतिथि वर्तमान प्रधान ग्राम बकानिया रामसेवक यादव ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को अपने जीवन में मेहनत एवं ईमानदारी से समाज सेवा करने के प्रति प्रेरित किया। 

विशिष्ट अतिथि ने छात्र छात्राओं से एनएसएस से सीख लेकर परिवार समाज एवं देश की सेवा करने पर बल दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ इकबाल हबीब ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को भेज माला एवं स्मृति चिन्ह व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे शिविर में महाविद्यालय की छात्रा अंजलि, अरु गुप्ता, सृष्टि सिंह, अर्पणा यादव एवं छात्र संजीव ने अपने अपने विचार रखे कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर वेदप्रकाश ने किया। 

बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट


 

Post a Comment

Previous Post Next Post