बरेली: शहर से गांव तक सभी मंदिर बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठे, धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन पर्व

खबर जनपद बरेली से शहर से गांव तक खुब मंदिरों में बम बम के गूंजे भोले के जयकारों से गूंज उठे शिवाले,धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन पर्व

आपको बताते चलें कि बरेली के कस्बा फरीदपुर में महाशिवरात्रि के पर्व को बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया और जगह-जगह मंदिरों पर भंडारे के आयोजन किए गए लाखों भक्तों ने प्रेम पूर्वक भंडारे का आनंद लिया नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बाबा भोलेनाथ माता पार्वती का महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया।

 शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ जुटी जो शाम तक रही भोले भक्तों ने शिव मंदिरों पर भंडारे का भी आयोजन किया जहां भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण किया महापुराण के अनुसार भगवान शिव ने सती को बचाने के लिए यज्ञ स्थल पर राजा दक्ष के यहां गए लेकिन तब तक माता सती अपने शरीर को यज्ञ वेदी में भस्म कर चुकी थी भगवान भोलेनाथ ने जब यह देखा तो वह क्रोधित हो उठे और माता सती के अस्थि पंजर को उठा लिया और तांडव करने लगे जिस दिन शिव ने तांडव किया था।

 वह फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि थी जिसे महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है वहीं दूसरी तरफ भगवान भोलेनाथ माता पार्वती का विवाह भी इसी तिथि को हुआ था इसीलिए हर वर्ष एक बार महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है नगर के ग्राम पहऊ शिव मंदिर, पचौमी के पंचेश्वर नाथ शिव मंदिर, बुखारा रोड पर स्थित गोपाला सिद्ध शिव मंदिर, नगर के सत्संग भवन शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर मोनी महादेव मंदिर, मोहल्ला महादेव शिव मंदिर एवं नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों में बने शिव मंदिरों पर भक्तों की भारी भीड़ रही।


 भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को गंगाजल एवं दुग्ध स्नान कराकर भांग धतूरा बेलपत्र गन्ना एवं वेर अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उप जिलाधिकारी पारुल तरार ने ग्राम पचौनी पंचेश्वर नाथ शिव मंदिर पर जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह ने अपने परिवार के साथ लाइनपार मठिया मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।महाशिवरात्रि के पर्व पर पुलिस की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था रही। उप जिलाधिकारी पारुल तरार, पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह, कोतवाली प्रभारी दयाशंकर पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

रिपोर्ट - आचार्य संजीव कुमार मिश्रा 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post