ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर की तरह हम भी कराएंगे विकास
निगोही ब्लाँक के प्रधानों ने आकर देखा ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर
शाहजहांपुर - आज अपने ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील कुमार के साथ ग्राम पंचायत हथगांव के प्रधान रामनिवास वर्मा ,सतना के प्रधान दयाराम मौर्य, कबीरपुर के प्रधान नन्हे लाल, सहतेपुर के प्रधान पवन वर्मा ,कटैया उस्मानपुर के प्रधान रजनीश कुमार ,परसरा परसरी के प्रधान सर्वेश ,ककरौआ के प्रधान शिशुपाल ,वैदापुर के प्रधान सीताराम आदि ने ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर को आकर देखा और ग्राम प्रधान अनिल कुमार गुप्ता के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा की।
सभी ने विकास कार्य को देखकर तारीफ की और कहा कि हम भी इसी प्रकार से सीख कर अपनी ग्राम पंचायत में विकास कराएंगे ।भटपुरा रसूलपुर के प्रधान अनिल कुमार गुप्ता से सभी प्रधानों ने निवेदन किया कि आप हमारी ब्लॉक निगोही में एव जनपद की सभी ब्लाँकों में एक /एक मीटिंग अवश्य करें।
रिपोर्ट - अजीत मिश्रा शाहजहांपुर

Post a Comment