- सुबह का जलाइये या शाम का जलाइये
- या किसी भी देवता या धाम का जलाइये
- जो हमें उजाला दे के सरहदों पे बुझ गये
- एक दिया उनके भी नाम का जलाइये
बिजुआ खीरी- पुलवामा हमले की चौथी बरसी पर बिजुआ के कस्बा पड़रिया तुला के शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें बड़ी संख्या में देशभक्त लोग शामिल हुए।
14 फरवरी का दिन भले ही कई लोगों के लिए वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन का दिन हो लेकिन पड़रिया तुला में आज का दिन शहीद सैनिकों की याद में मनाया गया यह दिन इतिहास में जम्मू कश्मीर की सबसे दुखद घटना की भी याद दिलाता है 14 फरवरी 2019 को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षाकर्मियों को ले जाने वाली सीआरपीएफ के वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ जिसमें 40 भारतीय सैनिक शहीद हो गए वह पूरे देश के लिए कठिन और मुश्किल समय था पड़रिया तुला कस्बे के शहीद स्मारक पर पुलवामा हमले की चौथी बरसी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दविंगत शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई मुख्य वक्ता दीपक पांडेय ने कहा कि शहीद हुए अमर शहीदों की बदौलत ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
शहीदों को हमेशा सम्मान देना चाहिए और उनके बताए गए रास्तों पर चलना चाहिए कुछ युवा पश्चिम की संस्कृत को अपना रहे हैं उन्हें वैलेंटाइन डे मनाने के बजाय अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए और देश के लिए मर मिटने का जज्बा होना चाहिए। इस मौके पर मौजूद लोगों ने सहीदो को दो मिनट का मौन रख व दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भाजपा नेता दिनेश गुप्ता,अमित वर्मा,नदीम अंसारी,अखिलेश चौरसिया,अनूप गिरी, बब्लू कुर्रेशी,सुनील बॉथम,सूरज राठौर,पवन पांडेय,मोहम्मद हनीफ सहित सैकड़ों देशभक्त लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

Post a Comment