बरेली: फोन पर बात करते करते कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली

 


खबर जनपद बरेली से कांस्टेबल ने फोन पर बात करते-करते मारी गोली, अस्पताल में कराया भर्ती,पुलिस में मची खलबली
आपको बताते चलें कि बरेली के थाना भोजीपुरा की चौकी धौराटांडा क्षेत्र में गस्त के दौरान पीआरबी मैं तैनात कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर खुदखुशी करने का प्रयास किया है।आनन-फानन में घायल कांस्टेबल को पड़ोस के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां कांस्टेबल की हालत नाजुक बताई जा रही है।घटना की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई।  

घटना की जानकारी मिलने पर डीआईजी,अखिलेश कुमार चौरसिया समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर अस्पताल पहुंचे जहां घायल कांस्टेबल का हालचाल जाना। फिलहाल पुलिस महकमा घटना की पड़ताल में जुटा हुआ है। घटना का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। वहीं सिपाही का नाम शुभम भारद्वाज उर्फ सौरभ बताया जा रहा है जिसने फोन पर बात करते समय सरकारी पिस्टल से मारी गोली जबकि खुद को गोली मारने वाले कांस्टेबल का नाम शुभम भारद्वाज उर्फ सौरभ है जिसकी उम्र 23 वर्ष है वह मेरठ का रहने वाला है और 2019 बैच में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग के बाद बरेली में पहली पोस्टिंग हुई शुभम बरेली के भोजीपुरा थाने में रह रहा था। 

पीआरबी 224 पर तैनात सिपाही ने पुलिस बुलेरो में खुद देर शाम अचानक गोली मारकर अपने आपको घायल कर लिया जब तक अन्य पुलिस टीम के साथी कुछ समझ पाते तब तक शुभम ने गोली मार ली। जबकि जबकि शुभम की शादी नहीं हुई है और वह मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था पुलिस यह जांच कर रही है घटना के समय शुभम मोबाइल पर किससे बात कर रहा था डीआईजी अखिलेश चौरसिया भी मेडिकल कॉलेज में पहुंचे जहां डॉक्टरों की टीम शुभम का इलाज कर रही है डीआईजी ने बताया कि कांस्टेबल ने मोबाइल पर बात करते समय यह कदम उठाया है अभी शादी भी नहीं हुई है परिवार को सूचना दे दी गई है कांस्टेबल थाना भोजीपुरा में ही रहता था पिस्टल को कब्जे में ले लिया गया है पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है। 

 बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट


Post a Comment

أحدث أقدم