गुलरिया चीनी मिल ने गन्ना किसानो की गोष्ठी का किया आयोजन


गुलरिया चीनी मिल ने गन्ना किसानो की गोष्ठी का किया आयोजन

बिजुआ खीरी - बिजुआ क्षेत्र में गुलरिया चीनी मिल की संरक्षिका अवंतिका सरावगी द्वारा चीनी मिल क्षेत्र में भ्रमण के दौरान ग्राम भानपुर में कृषक आदित्य तिवारी के प्लाट पर जाकर उन्नतशील प्रजाति co 15023 की बुवाई प्रारंभ कराई तथा चंद्र प्रकाश बाजपेई ग्राम बिजुआ के प्लाट में co 14201 गन्ना प्रजाति की बुवाई कराई।  

कृषक तरसेम सिंह ग्राम जगदेवपुर के प्लाट में सरदकाल में बोए गए co 14201 एवं 15023 गन्ने में हैंड सीड ड्रिल मशीन से लाइन में बोई गई अंतः फसल लाही का जायजा लिया और उपस्थित कृषकों को अंतः फसल लाइनों में ही बुआई कर शरदकालीन गन्ना बुवाई एवं अंतः फसल से अधिक उत्पादन प्राप्त हेतु प्रेरित किया। इसी क्रम में ग्राम लौकहा में कृषक चरण पाल सिंह के पेडी के प्लाट में मैं अंतः फसल आलू एवं मटर का निरीक्षण किया इसी के साथ ग्राम लौकहा में ही प्रगतिशील कृषकों की वृहद गोष्ठी में किसानों की समस्याएं सुनने के साथ ही उन्हें मुख्य प्रजातियों जैसे co 15023 co लख0 14201 एवं co 0118 की बुवाई करने की सलाह दी।  तथा पेड़ी के प्रबंधन के लिए आर0एम0डी0 के प्रयोग एवं पौधा / शरद गन्ना के बाद रखे जाने वाली पेड़ी के खेतों में 7 दिन के अंदर यूरिया का प्रयोग करने को बताया तथा इसकी विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई। 

 उन्होंने किसानों रेड राट युक्त co 0238 प्रजाति का गन्ना ना बोने की भी अपील की साथ ही साथ यह भी बताया कि टॉप बोरर(भुंडा कीट) के लिए कोराजन का ही प्रयोग करें।  तथा मध्य फरवरी से लेकर मई माह तक इस कीट के ग्रसित पैड़ी /पौधा गन्ना के कल्लो को कटवाने में विगत वर्षों की बात ही मिल द्वारा सहयोग किए जाने हेतु आश्वस्त किया।  साथ ही साथ बसंत बुवाई में co 15023 एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में co लख0 14201 प्रजाति की बुवाई एवं बुवाई में  एस0एस0पी0 सुपर फार्मूला प्रयोग करने की अपील की। 

 छुट्टा पशुओं से फसल बचाव हेतु झटका मशीन अनुदान पर उपलब्ध कराने की घोषणा की साथ ही साथ मिल क्षेत्र में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु सहयोग करने का आश्वासन दिया तथा किसानों द्वारा मिल की पेराई क्षमता में वृद्धि की मांग पर मिल की मालकिन अवंतिका सरावगी  ने कहा कि मिल द्वारा 150 लांoकुo गन्ने की पेराई होते ही मिल की छमता का विस्तार हो जाएगा।  

गुलरिया चीनी मिल के इकाई प्रमुख योगेश कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि सीo एसo आर o के अंतर्गत चीनी मिल द्वारा सेवा सीएचसी बिजुआ में लगाए गए हेल्थ एटीएम मशीन के संचालन हेतु जिला शासन प्रशासन द्वारा आपरेटर उपलब्ध कराने हेतु आश्वस्त किया। 

 गोष्ठी में मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) अनिल कुमार उप महाप्रबंधक प्रभाकर कुमार , प्रभात समेत अन्य क्षेत्रीय अधिकारी कर्मचारी सहित 150 से 200 तक कृषक भाई भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल 

Post a Comment

Previous Post Next Post