बाईक ने रोड पर पड़े ट्रक में मारी टक्कर, बाईक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला चिकित्सालय रिफर


बाइक ने रोड पर पड़े ट्रेक में मारी टक्कर बाइक सवार गंभीर घायल जिला चिकित्सालय रैफर

बिजुआ खीरी - बुधवार देर शाम एक बाइक सवार युवक जो काफी तेजी के साथ लखीमपुर-पलिया स्टेट हाइवे पर चारबाग चौराहे पर एक अनियंत्रित पलटे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और मोटरसाइकिल सवार युवक दूर जॉकर गिरा जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। 

पुलिस के द्वारा 108 को सूचना देने का बाद युवक को बिजुआ सीएचसी ले जाया गया जहाँ हालत गम्भीर देखते हुए जिला चिकित्सालय ओएल भेज दिया गया जहाँ युवक की हालत गम्भीर बनी हुई थी। घायल युवक की पहचान राहुल पुत्र विनोद सिंह निवासी मुड़ियाखुर्द के रूप में हुई , परिजनों ने बताया लड़के के पैर में फेक्चर हो गया है।

रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल 

Post a Comment

Previous Post Next Post