इटावा जनपद के कस्बा इक दिल में फर्जी हॉस्पिटल पर मारा गया छापा
इटावा जनपद इटावा के कस्बा इकदिल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा फर्जी हॉस्पिटल पर छापा मारा गया जिसमें डिप्टी सीएमओ श्रीनिवास यादव ने अस्पताल को बंद करवा दिया सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि कस्बा इकदिल में विगत दिनों से एक फर्जी हॉस्पिटल मां मालती देवी के नाम से संचालित था।
जिस पर आज डिप्टी सीएमओ श्रीनिवास यादव ने जब हॉस्पिटल का निरीक्षण किया तब कोई भी लीगल कागज हॉस्पिटल संचालक द्वारा नहीं दिखा पाए, वहीं डिप्टी सीएमओ ने बताया की हॉस्पिटल स्टाफ डॉक्टरी के बारे में जानकारी देने में असमर्थ रहा।
रिपोर्ट -संजीव भदौरिया ब्यूरो चीफ इटावा


Post a Comment