हेडकांस्टेबल से बने उपनिरीक्षक,सीओ,इंस्पेक्टर ने स्टार लगाकर सौंपी जिम्मेदारी




बिजुआ खीरी- अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के पत्र संख्या पांच-111-आर वरिष्ठता पदोउन्नति 2022-23 के द्वारा उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक  (नागरिक पुलिस)सेवा नियमावली में किये गए प्रावधानों के अनुसार उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर ज्येष्ठता के आधार पर प्राधिकृत बोर्ड द्वारा पदोन्नति हेतु उपयुक्त पाए जाने एवं अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा अनुमोदित किये जाने के फलस्वरूप उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति हुए भीरा थाने में अपनी सेवाएं दे रहे हेडकांस्टेबल को उपनिरीक्षक बनाये जाने पर विभाग के साथ साथ स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त कर बधाई दी।

अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के अनुमोदन के बाद उपनिरीक्षक के पदोन्नति की जारी हुई सूची में थाना भीरा में तैनात हेडकांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद पांडेय को रविवार को उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी मिलते ही विभाग के साथ साथ क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त कर उनको हेडकांस्टेबल से उपनिरीक्षक बनने की बधाई दी। इससे पूर्व रविवार को सीओ गोला राजेश सिंह ने भीरा थानाध्यक्ष विमल कुमार गौतम के साथ बिजुआ चौकी पर तैनात हेडकांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद पांडेय को दो स्टार लगाकर समान्नित कर बधाई दी। 

रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल 


 

Post a Comment

Previous Post Next Post