यूपी के लखीमपुर खीरी के पडरिया तुला में फिल्म मुन्ना भाई की तर्ज पर अपनी मौशी की जगह 10 वीं बोर्ड परीक्षा देते हुए छात्रा पकड़ी गई है, आरोपी छात्रा लखीमपुर खीरी के भदेड की निवासी है जो अपना नाम सीमा देवी पुत्री मनोहर लाल बता रही है वही जिसको परीक्षा देना था उसका भी नाम सीमा देवी पुत्री मनोहर लाल निवासनी भदेड ही बताया जाता सहायक केंद्र व्यवस्थापक ने छात्रा खिलाफ भीरा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी विधिक कार्यवाही में जुटे हैं। जनपद लखीमपुर खीरी के के ए यू के इंटर कॉलेज पडरिया तुला में एक मुन्ना भाई छात्रा को परीक्षा देते पकड़ा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि शासना देशों के अनुपालन में जनपद में नकल विहीन परीक्षाएं संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन के अधिकारी जुटे है।
बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन बिजुआ के ,के ए यू के इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा दूसरी छात्रा के स्थान पर पेपर देते हुए रंगे हाथ पकड़ी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ आये सचल दल को शक हुआ और छात्रा के सभी दस्तावेज चेक किए गए तो उसमें फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्रा से पूछताछ के बाद बताया कि छात्रा ने अपना नाम सीमा देवी बताया है जो खीरी जनपद की रहने वाली बताई जा रही है, पकड़ी गई छात्रा ने दावा किया है कि वह अपनी मौशी सीमा के स्थान पर पेपर देने आई थी, मौशी सीमा देवी ने मदरसा वीर अब्दुल हमीद इंटर कॉलेज भदेड से हाई स्कूल का प्राइवेट फॉर्म भरा था जो विद्यालय के ए यू के से अटैच है सहायक केंद्र व्यवस्थापक ने कोतवाली भीरा में इस प्रकरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है अधिकारियों ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
नकल विहीन परीक्षा कराने को जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट है तैनात लखीमपुर खीरी जनपद के जिलाविद्यालय निरीक्षक द्वारा नकल विहीन बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए जनपद को जोन व सेक्टरों में बांटकर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न कराई जा रही है। मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं नकल करने वाले छात्र-छात्राओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल


Post a Comment