शाहजहांपुर- जनपद के मुमुक्षु आश्रम स्थित मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुमुक्षु महोत्सव का आज शुभारंभ हो गया। यह महोत्सव 3 मार्च तक निरंतर चलेगा। प्रातः 8:00 अमरकंटक मध्य प्रदेश से पधारे महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती ने स्वामी शुकदेवानंद सरस्वती का अभिषेक एवं पूजन करके महोत्सव का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर गढ़ से पधारे स्वामी सर्वेश्रानंद सरस्वती जी, देवभूमि हरिद्वार से पधारे स्वामी अभेदानंद जी एवं स्वामी धर्मानंद जी ने भी पूजन अर्चन किया। पूजन कराने वाले ब्राह्मणों में आदेश पांडे, प्रवीण वशिष्ठ, जयंत पाठक, धीरज मिश्रा, मेहुल मिश्रा और लक्ष्य मिश्रा आदि सम्मिलित थे। महोत्सव के शुभारंभ के उपरांत स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर संकुल की पांचो शिक्षा संस्थाओं के प्राचार्य, शिक्षक बड़ी मात्रा में छात्र छात्राएं एवं जनपद के अनेक श्रद्धालु एवं विद्युत जन उपस्थित थे।
रिपोर्टर -अजीत मिश्रा शाहजहांपुर



Post a Comment