मजदूरी के पैसे मांगने पर दबंगों ने मजदूर पर किया प्राण घातक हमला



 

  • दबंगो में नहीं दिख रहा पुलिस का खौफ, शाम ढलते ही देते हैं घटनाओं को अंजाम
  • पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

इटावा- आपको बता दें मामला भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैसाई अड्डा का है जहां पर 17 फ़रवरी की शाम 6:30 बजे एक मजदूर पर गांव के 3 नामजदो ने सरिया की रोड़, लात घुसा से मारपीट कर सर फोड़ दिया, जिसको जिला अस्पताल में इलाज हेतु भेजा गया ।

पीड़ित अमृत श्री पत्नी नेत्र खां ने घटना के बाद पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए बताया की गांव के निवासी अशोक पुत्र रमन सिंह, शिव कुमार पुत्र रविन्द्र सिंह, अनिल कुमार पुत्र जगमोहन सिंह ने मेरे  व मेरे पति नेत्र खां पुत्र मंगलू के साथ सरिया की रोड व लात घुसों से मारपीट की जब हम दोनों लोग चिल्लाए तब हमारा पुत्र रवि और गांव के लोगों को आता देख सभी भागते हुए जान से मारने की धमकी दे गए । 

वहीं भरथना थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला तो दर्ज कर लिया और घायल को इलाज हेतु अस्पताल भी भेजा । लेकिन 3 दिन बीत जानें के बाद भी दबंगों पर कोई कारवाई नहीं हुईं । 

परिजनों का आरोप है पुलिस दबंगों पर कार्रवाई नहीं कर रही है मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है आज भी दबंग घूमते हुए घर आकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं ।

रिपोर्ट -संजीव भदोरिया ब्यूरो चीफ इटावा 


 

Post a Comment

Previous Post Next Post