संघ प्रमुख बोले हर भारतीय का पूर्वज हिंदू है, जाति का भेदभाव ना करें


 संघ प्रमुख बोले हर भारतीय का पूर्वज हिंदू है,जाति का भेदभाव ना करें 

आपको बताते चलें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा जाति का भेदभाव छोड़िए हम सभी हिंदू हैं जो दूसरी जातियां अलग-अलग धर्म अपनाए हुए हैं उनके पूर्वज भी कन्ही न कन्ही हिंदू ही थे हमें विभिन्न जातियों, पंत,भाषाओं और क्षेत्रों के परिवारों के साथ मित्रवत संबंध बनाकर उनके साथ नियमित रूप से मिलन भोजन और चर्चा करनी चाहिए।  मोहन भागवत महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के अटल सभागार में रविवार को पहुंचे थे डॉक्टर मोहन भागवत ने कहा परिवारों में एकता और राष्ट्रीयता की भावना जगाने पर ही देश ताकतवर बनेगा समाज को सुसंस्कृत चरित्रवान राष्ट्र के प्रति समर्पित और अनुशासित बनाने में परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। 

 इसीलिए संघ का प्रयास है कि स्वयंसेवकों के परिवारों को भारतीय संस्कृति की मूल अवधारणा उसे जोड़कर समाज को सशक्त बनाया जाए लोगों को अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़े रहने के लिए अपनी मूल भाषा वेशभूषा और भोजन को अपनाना होगा हमें अपनी संस्कृति में बने रहना होगा शताब्दी वर्ष की तैयारियों को लेकर भी बहन स्वयंसेवकों से लगातार बात करते रहे लगभग 100 वर्ष में संघ का काफी विस्तार हुआ है संघ की विचारधारा से प्रभावित लोग देश के लोग अब इस संगठन यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस की तरफ देखने लगे हैं संघ की समाज में सभी स्वयंसेवकों के आचरण से ही बनी है स्वयं सेवकों का आचरण जितना अच्छा होगा संघ की छवि भी उतनी ही अच्छी होगी स्वयंसेवकों को सप्ताह में कम से कम 1 दिन अपने परिवार और मित्र परिवार के साथ बैठकर भोजन करने के अलावा राष्ट्रीय और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी जुड़े विषयों पर भी चर्चा करनी चाहेंगे भागवत बोले कि स्वयंसेवकों के परिवार को विभिन्न जातियों पंत भाषाओं और क्षेत्रों के परिवारों के साथ मित्रवत संबंध बनाकर उनके साथ नियमित रूप से मिलन भोजन और चर्चा के कार्यक्रम करने चाहिए स्वयंसेवक परिवारों के जीवन का मंत्र देश अर्चन और अनुशासन होता है यदि हमें अपने राष्ट्र को एक बार फिर विश्व गुरु के रूप में स्थापित करना है तो हमारे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुशासन का प्रकटीकरण करना चाहिए उन्होंने विभाजन विभीषिका स्मृति प्रदर्शनी का भी आयोजन किया उन्होंने कहा कि संघ का प्रचार गांव-गांव होना चाहिए संघ प्रमुख का 17 फरवरी से 19 फरवरी तक बरेली में अलग-अलग कार्यक्रम लगा रहा। 

 जबकि आपको बताते चलें कि कुछ दिन पहले मोहन भागवत जी ने कहा था कि जाति भगवान ने नहीं पंडितों ने बनाई है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जाति भगवान ने नहीं बनाई है जाति ब्राह्मणों ने बनाई है जो गलत है भगवान के लिए हम सभी एक हैं समाज को बांट कर पहले देश में अतिक्रमण हुए फिर बाहर से आए हुए लोगों ने इसका फायदा उठाया भागवत ने कहा कि रविवार को मुंबई में संत रोहिदास एन टी आयोजित एक कार्यक्रम मैं बोल रहे थे भागवत ने कहा कि हमारे समाज को बांट कर लोगों ने हमेशा से फायदा उठाया है बरसों पहले देश में आक्रमण हुए फिर बाहर से आए हुए लोगों ने हमें बैठकर फायदा उठाया नहीं तो हमारी ओर नजर उठाकर देखने की भी किसी में हिम्मत नहीं है इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है जब समाज में अपनापन खत्म होता है तो स्वार्थ अपने आप बड़ा हो जाता है। 

बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट 


 

Post a Comment

Previous Post Next Post