मृत्यु के 24 घंटे बाद तक डॉक्टर करते रहे सभासद की पत्नी का इलाज


खबर बरेली से मृत्यु के 24 घंटे बाद तक डॉक्टर करते रहे सभासद की पत्नी का इलाज 

आपको बताते चलें बरेली में नवाबगंज नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 6 बिजोरिया के सभासद नवनीत गंगवार अपनी पत्नी रूबी को इलाज के लिए 20 नवंबर 2022 को बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए थे।  जहां डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया था। 22 नवंबर की सुबह 6:05 पर इलाज के दौरान सभासद की पत्नी रूबी की मौत हो गई थी। सभासद का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी।  और रूबी की मौत के बाद भी डॉक्टर रूबी का इलाज करते रहे।  

आरोप है कि इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने उनकी पत्नी के कई टेस्ट कराए एवं महंगी से महंगी दवाइयां भी मंगवाई ₹90000 लगभग एस्ट्रा ले लिए थे 23 नवंबर को अस्पताल प्रबंधन ने सभासद की पत्नी की मौत हो जाने की बात कहकर शव को परिजनों को दे दिया शव को घर लाने के बाद उन्होंने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया अब उन्होंने नगर निगम बरेली से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराया तो उन्हें पता चला कि अस्पताल प्रबंधन ने नगर निगम को उनकी पत्नी की मौत की सूचना 22 नवंबर को ही देदी थी। 

 जिसका नगर निगम ने उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया है अस्पताल प्रबंधन की इस धोखाधड़ी की जानकारी मिलने के बाद सभासद ने आज बरेली कोतवाली में तहरीर देने के साथ ही एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है कोतवाली पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। 

बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post