खबर जनपद बरेली से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत निकाली गई रैली, कांग्रेसियों ने साधा भाजपा पर निशाना
आपको बताते चलें बरेली के कस्बा फरीदपुर में कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई जो सुबह 11:00 बजे से ब्लॉक फरीदपुर के ग्राम गौसगंज से विद्या मंदिर इंटर कॉलेज होते हुए शांति नगर ,सकलैनी मस्जित होते हुए फरकपुर वार्ड नंबर 12 में समापन हुई। जहां सभा का आयोजन किया गया।
सभा की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा जो सफलता हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को धीरे धीरे मिलना शुरू हुई है उससे लग रहा है कि आने वाले समय में एक बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है आज हर वर्ग लगातार बढ़ रही महंगाई, युवा बेरोजगारी एवं व्यापारी वर्ग तरह-तरह के टैक्स आदि से परेशान है देश और प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि उनको सिर्फ सपने दिखाए गए हैं बड़े-बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया गया है वरिष्ठ कांग्रेसी नेता , पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रोफेसर डॉ अलाउद्दीन खान ने कहा कि जब से डबल इंजन भाजपा की सरकार देश और प्रदेश में सत्ता में आई है तब से लोगों की परेशानियां बढ़ती ही जा रही है।
इनकी गलत नीतियों के कारण मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग के लोग बेहाल हैं आज बढ़ती हुई महंगाई के कारण लोग परेशान हैं पूर्व विधानसभा फरीदपुर प्रत्याशी विशाल सागर ने कहा कि विकास के नाम पर आज फरीदपुर काफी पिछड़ा हुआ है। फरीदपुर को जोड़ने वाले चारों तरफ के रोड जैसे खुदागंज रोड,भुता रोड, बुखारा रोड एवं बेला ढाणी वाला रोड, यहां तक की फरीदपुर के अंदर के जो हाल हैं वह भी देखने योग्य है जो नर्क बरस रहा है वह बहुत ही दयनीय स्थिति पैदा कर रहा है फरीदपुर के मेन रोड पर गड्डे ही गड्डे नजर आ रहे हैं।
वही बात करे मोहल्ला परा साईं मंदिर के पास जलभराव की समस्या से मोहल्ले वासियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है जिससे अनेक प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो रही है। काम खाली कागजों में ही पूरा किया जा रहा है फरीदपुर की स्वास्थ्य सेवाएं भी ठीक नही है। अब लोग जिस तरह से कांग्रेस पार्टी से लोग जुड़ रहे हैं उससे आने वाले समय में एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता जियाउर रहमान, जिला महासचिव कमरगनी,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मंगलबाबू, ब्लॉक अध्यक्ष और रोआफ अहमद, जिला महासचिव प्रदीप जायसवाल,जिला सचिव उस्मान खान,यासीन अंसारी,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तनवीर अहमद, सलमान खान,असलम,मेराज, राजू,मोहम्मद यूसुफ,हिमायू, राशिद,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी समर्थक उपस्थित रहे।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट


Post a Comment