लखीमपुर खीरी: क्षेत्र में होली का त्यौहार नजदीक आते ही अवैध शराब बनाने का धंधा जोरो शोरों पर


मोहम्मदी- क्षेत्र में होली के त्यौहार नजदीक आते ही अवैध शराब बनाने का धंधा जोरो से पनपने लगा। जिसके चलते मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारकर भारी मात्रा में लहन नष्ट कर शराब को बरामद किया है।

रविवार को आबकारी निरीक्षक रुद्रकांत मिश्रा टीम के साथ पुलिस के आरक्षी नवनीत योगेश और सत्यवीर की टीम ने बौधनिया समेत कई गांव में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लगभग 2 हजार लीटर लहन  150 लीटर से अधिक मौके से शराब बरामद की है। छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी सामान छोड़कर भाग निकले पुलिस आरोपियों की शिनाख्त करने में जुटी है। 

रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल 


 

Post a Comment

Previous Post Next Post