मोहम्मदी -कोतवाली क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर एक गांव के पास माल वाहक वाहन में सवारी बैठाकर जा रहे मैजिक में डंपर ने टक्कर मार दी जिससे चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।राहगीरों की सूचना पर प्राइवेट एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 3 लोगों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया।
रविवार सुबह 8 बजे करीब माल ढोने वाली मैजिक में सवारी भरकर चालक शाहजहांपुर जा रहा था। उसका वाहन हाईवे पर गांव गोकन के पास पहुंचते सामने से आ रहे डंपर अनियंत्रित होकर वाहन में टक्कर मार दी। जिससे उसमे कस्बा के रामनरेश दिनेश, जगदीश, मीजान, सुभाष , और मीजान गंभीर रूप से घायल हो गए । राहगीरों की सूचना पर शिवम राठौर ने घायलों को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया । डॉक्टरों ने 3 लोगों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल शाहजहांपुर के लिए रेफर कर दिया। डंपर चालक मौका पाकर भाग निकला ।सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल


Post a Comment