बिजुआ खीरी - लखीमपुर- पलिया प्राइवेट बस यूनियन की खैरा ट्रांसपोर्ट की बस संख्या यूपी 31 टी 2267 में भीरा थाना क्षेत्र के नब्बू पुरवा में अराजक तत्वों ने बस में तोड़फोड़ की जिससे बस काफी क्षतिग्रस्त हो गई तथा उसमें बैठी सवारियां बाल-बाल बच्ची , नब्बू पुरवा के कुछ लोगों को तथा बस के ड्राइवर में कल कुछ सामान को लेकर विवाद हुआ था जिसमें कल ड्राइवर की पिटाई भी की थी।
बस मालिक ने भीरा थाने में तहरीर दी है । जिसमे भीरा पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया वहाँ से उसे जिला जेल भेज दिया गया।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल



Post a Comment