कमिश्नर ने की समीक्षा बैठक, कहा:- अब होगा ओवरलोड वाहनों का चालान,कसा जायेगा शिकंजा

 



खबर जनपद बरेली से कमिश्नर ने की समीक्षा बैठक, कहा:- अब होगा ओवरलोड वाहनों का चालान,कसा जायेगा शिकंजा

आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर कमिश्नर ने आरटीओ, पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक में कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर में जाएंगी गाड़ियां, शहर में ट्रकों के घुसने पर होगी कार्रवाई शहर में नहीं चलेंगे देहात के परमिट वाले ऑटो,15 दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। और कहा कि बरेली मंडल में ओवरलोड वाहन, फिटनेस, इंश्योरेंस और परमिट चेक करने को लेकर अभियान होगा शुरू। 

रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की समीक्षा बैठक में कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने ओवरलोडिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सवारी गाड़ी में दो बसों का नवीनीकरण हुआ है। एक वाहन का चालान किया गया है। उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को 29 बसों का 15 मार्च तक सत्यापन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। ओवरलोडिंग, एमबी एक्ट के उल्लंघन में एक साल में तीन बार चालान होने और 5 साल में 5 बार चालान होने पर परमिट निरस्तीकरण की कार्रवाई शून्य होने पर कमिश्नर ने नाराजगी जाहिर की। 

उन्होंने बरेली संभाग के चारों जिलों के प्रवर्तन अधिकारियों को एक माह के अंदर कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। शहर में ट्रकों और बड़े वाहनों का जमावड़ा होने पर कमिश्नर ने कहा कि सभी गाड़ियों को ट्रांसपोर्ट नगर भेजा जाए। नो एंट्री के बाद ही लोडिंग अनलोडिंग के लिए बड़ी गाड़ियां शहर के अंदर आएं। शहर के अंदर ट्रक मिलने पर संबंधित थाना पुलिस, ट्रैफिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने अभियान चलाकर गाड़ियों को ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में अपर आयुक्त अरुण कुमार, सीडीओ जग प्रवेश, एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह, उप परिवहन आयुक्त संजय सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी कमल प्रसाद गुप्ता, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन दिनेश कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज दीपक चौधरी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट


Post a Comment

Previous Post Next Post