शरण की हुई महविश, महविश बनी महिमा, हिंदू रीति रिवाज से किया विवाह



खबर जनपद बरेली से शरण की हुई महविश,महविश बनी महिमा,हिंदू रीति रिवाज से किया विवाह

 आपको बताते चलें शुक्रवार की रात मणिनाथ स्थित अगस्त्यमुनि मंदिर मैं अपने प्रेमी शरण के साथ सात फेरे लिए जहां आचार्य के.के शंख्धार ने हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी करा दी। जबकि आचार्य जी पिछले 9 वर्षों में 68 मुस्लिम लड़कियों की शादी हिंदू लड़कों के साथ करा चुके हैं शादी के बाद महिमा मौर्य ने कहा कि मैं ने स्वयं मुस्लिम धर्म त्याग दिया है अब आजीवन हिंदू रहूंगी वहां तरह-तरह की यात्राएं मिलती थी और परिवार से जान का खतरा जताकर 1 सप्ताह पहले ही घर छोड़ दिया था अब मेरा उस घर में कोई मतलब नहीं है।  

आपको बताते चलें भुता थाना क्षेत्र के सिंघाई मुरादाबान गांव की रहने वाली महविश उर्फ महिमा मौर्य दसवीं की पढ़ाई कर चुकी है उसकी उम्र 21 वर्ष है मैं महविश उर्फ महिमा के परिवार में अनाज गल्ले का काम होता है। महविश से महिमा ने बताया कि मेरे घर के सामने रहने वाला शरण मौर्य से पहले ही बातचीत थी फिर दोनों छत पर आकर एक दूसरे को इशारे से बात किया करते थे। 

जबकि दोनों के मकान भी आमने-सामने ही है प्रेमी युवक ने बताया कि घर की छत ने आज दोनों की दोस्ती को प्यार में बदल दिया लेकिन 4 साल पहले दोनों में प्रेम संबंध होगया था।  परिवार से चोरी छुपे दोनों आपस में मिलते थे और मोबाइल फोन पर लंबी लंबी बातें किया करते थे महिमा ने बताया कि मैंने अपने प्रेमी शरण के साथ शादी करने का फैसला लिया लेकिन उस समय मेरी उम्र 18 साल थी अब उम्र 21 साल है और मुझे धर्म परिवर्तन और अपनी मर्जी से शादी करने का अधिकार है अपने प्रेमी के खातिर अपना धर्म छोड़ दिया है अपना घर बार छोड़कर मंदिर में प्रेमी के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी की है अब मैं ससुराल में रहूं या कहीं बाहर लेकिन हमेशा हिंदू ही रहूंगी महविश उर्फ महिमा मौर्य ने कहा कि 3 माह पहले मैं अपने प्रेमी से बात कर रही थी परिवार को इसका शक हो गया था। 

इसके बाद परिवार ने बहुत धमकाया और मुझे घर से निकलने पर भी रोक लगा दी लेकिन उसके बाद भी चोरी छुपे अपने प्रेमी से मिलना नहीं छोड़ा एक सप्ताह पहले पिता को पता चला तो मुझे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वोटी -वोटी कर देंगे पहले मुझे तरह-तरह से परेशान किया गया और मारा पीटा भी गया।एक दिन आधिरात अपने प्रेमी के साथ घर से निकल आई बाद में पता चला कि मेरे पिता ने मुझे नाबालिक बताते हुए थाने में प्रेमी के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई मैं बयान दे चुकी हूं कि मैं बालक हूं और अपनी मनमर्जी से प्रेमी के साथ ही रहूंगी यदि मेरे साथ भविष्य में कोई अनहोनी होती है तो उसके लिए मेरा परिवार जिम्मेदार होगा। 

 आचार्य के के शंखधर ने बताया कि पिछले 9 वर्षों में 68 मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू लड़कों के साथ शादी की है आचार्य ने बताया कि गंगा जल से शुद्धिकरण का मंत्र उच्चारण कराया जाता है हिंदू रीति रिवाज के साथ अग्नि के सामने सात फेरे कराए जाते हैं शादी के लिए शपथ पत्र भी जमा कराए जाते हैं पूर्व में आचार्य को जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। 


 बरेली से ब्यूरो चीफ संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट


 

Post a Comment

Previous Post Next Post