बरेली: उचित कार्यवाही न किए जाने व पुलिस द्वारा समझौते का दबाव बनाने की शिकायत लेकर एडीजी के पास पहुँची पीड़िता


खबर जनपद बरेली से उचित कार्यवाही न किए जाने व पुलिस द्वारा समझौते का दबाव बनाने की शिकायत लेकर एडीजी दरबार पहुँची पीड़िता

आपको बताते चलें बरेली के  फतेहगँजपूर्वी के एक मोहल्ले में रहने बाली महिला आज प्रातः शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली के दरबार में पहुँची जहाँ पीड़िता ने दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता का आरोप है कि 15, जनवरी की रात्रि  8,00 करीब पीड़िता की वहन से किसी बात को लेकर कहा सुनी के बाद नशे में धुत बकील पुत्र भूरे खां द्वारा पीड़िता के घर में जबरन घुसकर अश्लील शब्दों का प्रयोग कर गलत नियत से अपनी ओर पकड़ कर खींचा जिससे पीड़िता ने आरोपी के चुंगल से छुड़ाकर कमरे में बन्द होकर खुद को बचाया।

 आरोपी के जाने के बाद पीड़िता ने थाना पुलिस को सूचना तहरीर देकर आरोपी को पकड़बाया था किन्तु पुलिस ने अगले दिन सांठगांठ के चलते आरोपी के खिलाफ मात्र शान्ति भंग की धारा 151 में कार्यवाही की थी। पुलिस की कार्यवाही से बैखलाए आरोपी बकील व उसकी पत्नी पीड़िता के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करते हुए तरह तरह से षड्यंत्र बनाने पर पीड़िता पुनः उक्त मामले में उचित कार्यवाही हेतु 19,जनवरी को एसएसपी बरेली के दरबार में न्याय की गुहार लगाने पहुँची थी जहाँ से कार्यवाही किए जाने का आश्वाशन तो मिला था किन्तु उचित कार्यवाही न होने व पुलिस द्वारा समझौता कराने का दबाव बनाय जाने पर बुधवार को पीड़िता पुनः अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली कार्यालय पहुँची जहाँ उचित कार्यवाही की माँग की। 

बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post