खबर जनपद बरेली से पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या,शव खेत में फेंका,परिजनों में मचा कोहराम
आपको बताते चलें कि बरेली के थाना क्षेत्र देवरनिया में पांच दिन से लापता युवक का शव नगर के वाहर खेत में पडा पाए जाने से लोगों में फैली सनसनी,मृतक की मां ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।जानकारी के अनुसार कोतवाली देवरनिया के ग्राम मुड़िया जागीर स्थित असरा आवास कालोनी में रहने वाले ट्रक ड्राइवर के 19 वर्षीय बेटे फरमान का शव सुबह कालोनी के वाहर एक खेत में पडा मिला।सूचना पर म्रतक युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।म्रतक की मां गुड़िया वी पत्नी अनवर खां ने कालोनी निवासी दानिश व साकिव के खिलाफ हत्या की तहरीर पुलिस को दी है।छ दिन पूर्व म्रतक युवक की मां ने देवरनियां कोतवाली में म्रतक युवक की गुमशुदी दर्ज कराई थी। जिस पर मंगलवार को मृतक के परिजनों को अपने पुत्र के अपहरण की जानकारी हुई थी कि आज सुवह दस बजे आसरा आवास के पूर्व स्थित एक नाले में युवक का शव पडा मिला है शव को देख लोगों का ताँता लगा रहा।
युवक की हत्या कर शव को यहां फेंके जाने की चर्चा सामने आई है वहीं शव मिलने की सूचना पर इंस्पेक्टर देवरनियां इन्द्र कुमार व एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल, सीओ डा.तेजवीर सिंह के अलावा अन्य कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जहाँ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु बरेली भेजा।
म्रतक युवक अपने भाईयों में दो से छोटा था जिनमें भाई नूरम,अमान,व आशु व इनमा,साइमा दो बहने हैं युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया वहीं युवक की मौत से नगर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।देवरनियां पुलिस ने मृतक युवक की मां गुडिया बी की तहरीर पर चार नामजद व दो अज्ञात समेत छ: लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।पुलिस ने मुख्य आरोपी दानिश को हिरासत में ले लिया है और आरोपीओ की तलाश में दबिश दी जा रही है।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment