भाजपा नेत्री ने बहादुर किशोरी का जाना हालचाल, जुआरियों को टोका तो हुई थी वारदात, मारपीट के बाद कैमिकल पिलाने का मामला


भाजपा नेत्री ने बहादुर किशोरी का जाना हालचाल, जुआरियों को टोका तो हुई थी वारदात, मारपीट के बाद कैमिकल पिलाने का मामला

शाहजहांपुर भाजपा नेत्री व समाजसेवी पूनम मेहरोत्रा ने गुरुवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज जाकर पीड़ित किशोरी का हाल जाना। उसकी दिलेरी की प्रशंसा करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। 

बता दें कि कोतवाली चौक के मोहल्ला मतानी की एक किशोरी ने घर के पास जुआ खेल रहे लोगों को मना किया तो वह उल्टे उस पर ही हमलावर हो गए। जब लड़की दिलेरी के साथ उनको वहां से हटाने के लिए अड़ गई तो एक युवक ने मारपीट की। आरोप है कि उसको ज़बरन केमिकल पिलाने की कोशिश की। कुछ बूंद उसके गले में भी चला गया। अब उसकी हालत बेहतर है। किशोरी का हाल चाल लेने कोई माननीय भी न पहुँचा। 

आज भाजपा नेत्री पूनम मेहरोत्रा ने किशोरी से मिलकर हौसला बढ़ाया। सब्जी बेचने वाले उसके पिता की यथा संभव मदद देकर भरोसा दिया। पिता ने बताया कि वह बहुत गरीब हैं। आरोपित दबंग। उनसे परिवार को ख़तरा बढ़ गया है। उसने सुरक्षा की गुहार की। 

रिपोर्ट - अजीत मिश्रा शाहजहांपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post