Swara Bhasker Marriage: फहद अहमद की हुई बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर, पिछले एक माह से चल रहे थे सुर्खियों में


एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता और मुंबई TISS के पूर्व जनरल सेक्रेटरी फहाद अहमद को अपना हमसफर चुना है.

Swara Bhaskar Court Marriage with Boyfriend Fahad Ahmed: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने शादी कर ली है. एक्ट्रेस ने पॉलिटिकल एक्टिविस्ट फहद अहमद संग कोर्ट मैरिज की है. स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो और शेयर की है, जिसमें उनके हाथों पर रची मेहंदी नजर आ रही है. समाजवादी पार्टी के नेता और मुंबई TISS के पूर्व जनरल सेक्रेटरी फहाद अहमद को उन्होंने अपना हमसफर चुना है.


स्वरा और फहद की लव स्टोरी की शुरुआत प्रोटेस्ट से हुई. दोनों की पहली सेल्फी भी प्रोटेस्ट के दौरान ही ली गई आपको बताते चलें कि बरेली शहर के बहेड़ी निवासी सोशल एक्टिविस्ट और समाजवादी युवजन सभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष फहद अहमद बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और सत्ताधारी भाजपा के विरुद्ध विरोध के स्वर हमेशा मुखर रखने वाली स्वरा भास्कर के साथ शादी के बंधन मे बंध गये हैं।हालांकि 35 बर्षीय फहद की स्वरा भास्कर के साथ शादी की चर्चाएं पिछले एक माह से गर्म थीं।लेकिन आज खुद अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से बहेड़ी के फहद अहमद से शादी का खुलासा कर दिया। तनु वेड्स मनु,निल बटे सन्नाटा,वीरे दी वेडिंग जैसी पिक्चरों मे अभिनय कर चुकी एक्ट्रेस स्वरा के साथ परिणय सूत्र मे बंधे फहद अहमद बहेड़ी के रहने वाले हैं और उनके पिता ज़िरार अहमद सियासत और समाजसेवा के लिए बहेड़ी मे जाने जाते हैं।फहद अहमद ने बहेड़ी से प्राइमरी और हायर एजूकेशन लेने के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और इसके बाद उन्होंने मुंबई से पीजी की डिग्री हासिल की है।  

फहद सपा के कद्दावर नेता और विधायक अबू आसिम आज़मी के बेहद ही करीबी हैं और स्वरा से उनकी मैरिज कराने मे वरिष्ठ सपा नेता अबू आसिम आज़मी की अहम भूमिका निभाने की चर्चाएं हैं। बहेड़ी के मोहल्ला इस्लाम नगर नरायन नगला रोड निवासी फहद से शादी रचाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर बीजेपी की नीतियों की धुर-विरोधी रही हैं और उन्हें बीजेपी विरोधी दलों का हिमायती माना जाता है। भाजपा के विरुद्ध स्वरा के तीखे तेवर व अंदाज न्यूज़ चैनलों व अन्य सामाजिक मंचों के ज़रिए अक्सर देखे जा सकते हैं।स्वरा हाल ही मे संपन्न हुई कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा मे राहुल गांधी के साथ भी कदमताल कर चुकी हैं।इसके अलावा भाजपा की मोदी और योगी सरकार के विरुद्ध उन्हें हमेशा ही आवाज़ बुलंद करते देखा गया है।

ट्विटर हैंडल पर फहद से शादी की खबर देते ही जहाँ उनके समर्थक उन्हें बधाई दे रहे हैं तो वहीं उनके आलोचक और भाजपा समर्थक उन्हें मुस्लिम से शादी करने के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं।फहद बहेड़ी के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी समाजसेवी ज़िरार अहमद के पुत्र हैं।ज़िरार अहमद समाजसेवी होने के अलावा सियासत मे भी सक्रिय रहते हैं।स्वरा से ब्याह करने वाले बहेड़ी के फहद बेहद ही साधारण परिवार से बिलॉन्ग करते हैं और उनके परिवार मे वे 3 भाई हैं।पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान बहेड़ी मे एक कार्यक्रम मे शिरकत करने आये सपा के वरिष्ठ और कद्दावर नेता अबू आसिम आज़मी उस समय भी बहेड़ी मे फहद के निवास पर पहुंचे थे।शादी को लेकर अधिक जानकारी के लिए फहद के मोबाइल पर फोन किया गया तो उनका नम्बर स्विच ऑफ था,वहीं सपा नेता अबू आसिम आज़मी को फोन लगाने पर उनके दुबई मे होने के चलते उनसे कम्युनिकेशन नहीं हो पाया और स्वरा भास्कर का फोन नॉट रीचेबल था। 





रसभरी फिल्म के बाद लोगों ने उठाई थी उंगलियां
Amazon prime video पर रिलीज फिल्म रसभरी में स्वरा भास्कर का रोल काफी हॉट एंड बोल्ड था इस फिल्म को आप अकेले ही देख पाएंगे क्योंकि बोल्डनेस होने के कारण यह फिल्म परिवार के साथ नहीं देखी जा सकती। 

बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट




Post a Comment

Previous Post Next Post