पदाधिकारी सदस्यता अभियान में जी जान से जुट जाएं-सचिन कंछल


पदाधिकारी सदस्यता अभियान में जी जान से जुट जाएं-सचिन कंछल

इटावा - प्रदेश में संगठन का पुनः निर्माण होगा जिसके लिए सभी पदाधिकारी जी जान से सदस्यता अभियान में जुट जाएं

उक्त उद्गार प्रदेश महामंत्री सचिन कंछल ने इटावा दौरे के दौरान व्यक्त किए वह आगरा व्यापारिक कार्यक्रम के लिए जा रहे थे इसी दौरान इटावा रुके और जिले के आला पदाधिकारियों के साथ बैठक कर के निर्देश दिए उन्होंने आगे कहा कि ऐसे पदाधिकारी अब कतई नहीं बन पाएंगे जिनकी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रदेश की सदस्यता नहीं होगी इसलिए सभी पदाधिकारी अपनी अपनी सदस्यता की चिंता अवश्य कर लें। इस दौरान प्रदेश प्रभारी देवेंद्र मिश्रा ने जिला अध्यक्ष संतोष चौहान की टीम पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा प्रदेश में इटावा प्रथम जिला है जहां 125 प्रत्येक कस्बे की इकाइयां बनी हुई है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप जिला संरक्षक हरि गोपाल शुक्ला नगर महामंत्री रमेश यादव नगर उपाध्यक्ष राजीव पाल महिला नगर अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा नगर महामंत्री मिथलेश कुशवाह आदि उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट : संजीव भदौरिया ब्यूरो चीफ इटावा

Post a Comment

Previous Post Next Post