थाना स्तर पर प्रत्येक माह बैठक हो, व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में बोले संतोष सिंह चौहान


थाना स्तर पर प्रत्येक माह बैठक हो, व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में बोले संतोष सिंह चौहान

इटावा - थाना स्तर पर प्रत्येक महा व्यापारियों के साथ पुलिस प्रशासन बैठक करें जिससे व्यापारियों की समस्याएं स्थानीय स्तर पर निस्तारित होती रहे
उक्त मांग उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक में उठायी उन्होंने आगे कहा कि व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक को जिले के कुछ अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया जाना चाहिए शहर में नाबालिग लड़कों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक ऑटो चलाई जाने से कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं जिसका भी संज्ञान लेना चाहिए।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा प्रदेश महिला महामंत्री सुमन यादव जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीके वर्मा जिला संरक्षक हरि गोपाल शुक्ला महिला जिला अध्यक्ष गुड्डी बाजपेई जिला उपाध्यक्ष गोरखनाथ वर्मा रवि चौहान नगर महामंत्री रमेश यादव नगर उपाध्यक्ष उर्मिला भदौरिया राजीव पाल चकरनगर अध्यक्ष आस मोहम्मद  नगर अध्यक्ष सतीश यादव आदि  ।

रिपोर्ट : संजीव भदोरिया ब्यूरो चीफ इटावा

Post a Comment

Previous Post Next Post