पंजाब की जेल में गैंगवॉर, तीन की मौत, मूसेवाला मर्डर में शूटर था मनदीप तूफान


पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में शामिल 3 गैंगस्टरों का गोइंदवाल जेल में कत्ल कर दिया गया है. बता दें गैंगस्टर मनदीप सिंह तूफान की जेल में हवालातियों के साथ मामूली बात को लेकर झड़प हो गई थी. जानकारी के अनुसार इस झड़प में 3 से 4 हवालाती घायल हो गए है. गैंगस्टर मंदीप तूफान जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सदस्य है. मिली जानकारी के अनुसार मनदीप सिंह तूफान और मनमोहन सिंह मोहना की मौत हो गई. तरनतारन के एमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. जगजीत सिंह ने इस बारे में जानकारी दी.

बता दें मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर मनदीप सिंह तूफान की जेल में हवालातियों के साथ मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था. जिसके बाद उसे हवालातियों से उसकी मारपीट हो गई. हवालातियों ने मारपीट के बाद उसे मौक के घाट उतार दिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस झड़प में 3 से 4 हवालाती घायल हो गए है. गैंगस्टर मंदीप तूफान जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सदस्य है.

मूसेवाला मर्डर में स्टैंडबाई शूटर था मनदीप तूफान
बता दें सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दिन मनदीप तूफान भी घटनास्थल से कुछ ही दूर पर मौजूद था. रिपोर्ट के अनुसार गोल्डी बराड़ ने मंदीप तूफान के साथ मनी रईया को स्टैंडबॉय पर रखा था. इन्हें जगरूप उर्फ रूपा और मनप्रीत मन्नू को कवर करने के लिए बोला गया था.


 

Post a Comment

Previous Post Next Post