टीका लगने के बाद बिगड़ी बच्ची की हालत, हुई मौत




बिजुआ खीरी- विकासखंड बिजुआ क्षेत्र के ग्रामपंचायत रमेश्वरापुर के मजरा गोविंदपुरवा में शनिवार को टीका लगने के कुछ मिनटों बाद दो महीने की बच्ची की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने लिखिर प्रार्थना पत्र बिजुआ चौकी व बिजुआ सीएचसी में दिया है ।

 पिता ने पेंटा का टीका लगने से मौत का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने हेतु लखीमपुर भेज दिया है।,भीरा थानाक्षेत्र के गांव मोहनपुरवा में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को हेपेटाइटिस, टिटनेस, डिप्थीरिया सहित पांच बीमारियों से बचाने के लिए दो बच्चों को पेंटा प्रथम ,तीन बच्चों को एम आर प्रथम ,दो बच्चों को एम आर सेकेंड तीन को बी सी जी का टीका लगाया था।

 टीकाकरण में गोविंदपुरवा गांव के पुनीत कुमार ने अपनी दो माह की बेटी निधि को भी टीका लगावाया था। टीका लगाने वाली टीम में ए एन एम पूनम देवी व आशा मंजू देवी मोजूद थी।  टीका लगने के कुछ ही मिनटों बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ता देख परिजनों ने आशा मंजू को सूचना दी तो उन्होंने एक टेबलेट दी और बताया कि इसका छठा भाग बच्ची को दे देना परिजनों ने वैसा ही किया बच्ची दवा देने के बाद कुछ देर शांत हो गईं परिजनों को लगा बच्ची सो गई है रात में बच्ची को दूध पिलाने के लिये जब कोशिश की तो बच्ची में कोई हरकत न होता देख परिवारीजनों को बताया परिजन सुबह का इंतजार करने लगे सुबह परिजन उसे इलाज के लिए बिजुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

पेंटा प्रथम का टीका दो लोगो को लगाया गया है दूसरा बच्चा स्वस्थ है बाकी ओर भी टीके लगे है सभी बच्चे स्वस्थ है, मृत होने का कारण कुछ और होगा-ANM पूनम यादव

रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल 


 

Post a Comment

Previous Post Next Post