इंजन में धक्का लगाने का वीडिओ हुआ वायरल, सात लोग इंजन को मार रहे हैं धक्का




 खबर जनपद बरेली से इंजन में धक्का लगाने का विडियो हुआ वायरल,सात लोग इंजन को मार रहे हैं धक्का
आपको बताते चलें कि बरेली में अभी तक बसऔर पुलिस की जीप को धक्का लगाने के वीडियो वायरल हुए थे।परंतु आज रेल के इंजन को धक्का लगाने का वीडियो सामने आया है जिसमें कई लोग रेलवे के इंजन को धक्का लगाते नजर आ रहे हैं मामला सोमवार शाम का का बताया जा रहा है। 

 बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रेलवे के निरीक्षण यान को धक्का लगाने का 47 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है विडियो में नजर आ रहा है कि 7 लोग प्लेटफार्म नंबर एक पर एक इंजन को धक्का लगाते नजर आ रहे हैं जिसमें देखा गया है कि 3 लोग ट्रक पर वह को पीछे से धक्का दे रहे हैं जिसमें दो शख्स पैसेंजर बताए जा रहे हैं जो कि रेलवे के कर्मचारी के कहने पर धक्का लगा रहे हैं। 




कर्मचारी कह रहे हैं कि पूरी ताकत लगाइए इसी बीच एक कर्मचारी कहता है कि इंजन खराब हो गया है इसलिए धक्का लगाया जा रहा है। इतने में प्लेटफार्म पर खड़े एक शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है वीडियो में करीब धक्का लगा कर 100 मीटर आगे ले जाया जाता है अब रेलवे की कोशिश पर मीडिया भी खिंचाई कर रही है सोशल मीडिया पर ट्रेन के कोच को धक्का लगाने की वीडियो सामने आने के बाद रेलवे के अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है अफसरों का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है स्टेशन दूसरे डिवीजन के तहत आता है उच्च अधिकारी ही बता सकते हैं।  

 बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट


Post a Comment

Previous Post Next Post