उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस तरह के जटिल सवाल पूछे हैं कि मैं हां या ना कुछ भी कहूं तो फंसने का डर है. नेहा सिंह राठौर ने कहा कि सवाल में ऐसे जटिल सवाल पूछे गए हैं, जैसे- आपने गाना गया था या नहीं?
आप लोक गीत गाती हैं या नहीं? उन्होंने कहा कि मैंने अपने वकील से इस संबंध में राय मांगी है. उनकी सलाह पर ही जवाब दिया जाएगा.
इसके साथ ही यूपी सरकार पर भी तंज कसते हुए नेहा राठौर ने कहा कि मैंने रुकने वाली तो नहीं हूं. उन्होंने कहा कि जिससे सरकार होती है, उससे ही सवाल पूछे जाते हैं.
फिलहाल यूपी में भाजपा की सरकार है. इसलिए सवाल उनसे ही पूछे जा रहे हैं. यदि उनको मेरे गीतों के जरिए उठाए गए सवालों से मिर्ची लग जाती है तो मैं क्या करूं. उन्होंने कहा कि ‘यूपी में का बा’ का पहला सीजन भी जब मैंने गाया था तो कई सांसद मेरे खिलाफ उतर आए थे.

Post a Comment