विश्व हिन्दू परिषद के नेता को भूमाफिया ने दी जान से मारने की धमकी


खबर जनपद बरेली से विश्व हिन्दू परिषद के नेता को भूमाफिया ने दी जान से मारने की धमकी,तालाब के पठान से जलभराव का मामला,अंतिम संस्कार में गए विहिप नेता को रोक कर दी धमकी विश्व हिंदू परिषद ने खोला मोर्चा,पुलिस ने तहरीर पर किया मुकदमा दर्ज

आपको बताते चलें कि जनपद बरेली कस्बा फरीदपुर के मोहल्ला परा में जलभराव से मोहल्ले के बाशिंदे तिलमिला रहे हैं। 

लेकिन दबंग भूमाफिया दिनदहाड़े सरकारी तालाब को पाट रहे हैं तालाब के पटान का विरोध विहिप नेता को महंगा पड़ गया।  मोहल्ले के युवक के अंतिम संस्कार से लौट रहे विहिप नेता को दो दबंग भू माफियाओं ने अपने पांच साथियों के साथ घेरकर गंदी गंदी गालियां और जान से मारने की धमकी दी विहिप नेता की तहरीर पर पुलिस ने दबंग भू माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। 

आपको बता दे, सोमपाल राठौर विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष हैं उनकी पत्नी सुनीता राठौर वार्ड 6 की सभासद है गुड्डू भट्टे के निकट दबंग भूमाफिया द्वारा सरकारी तालाब के पटान से नगर के मोहल्ला परा में कई सालों से जलभराव हो रहा है जो अब चरम पर है गंदे पानी का बहाव उल्टा हो गया जिसने साईं मंदिर तक इलाके में गंदा पानी भरा  है राहगीरों का निकलना इस मार्ग से दूभर है लेकिन फिर भी भू माफिया तालाब पर हावी हैं और धड़ल्ले से खनन माफियाओं से पटान करा रहे हैं।

 जिसका दंश मोहल्ले वासी झेल भी रहे हैं जिसकी सैकड़ों बार शिकायत भी की गई लेकिन फिर भी लगाम नहीं लगी शनिवार को मोहल्ले में एक युवक की मौत हो गई थी जिसका अंतिम संस्कार के दौरान भारी भीड़ के साथ इसी मार्ग से जय काली मां शमशान भूमि तक जाना हुआ लोग भीषण जलभराव से त्राहि-त्राहि कर रहे थे उधर दिनदहाड़े भूमाफिया सरकारी तालाब का पटान ट्रैक्टर ट्राली के सहारे खनन माफिया से करा रहा था जिसे देखकर विहिप नेता ने एसडीएम पारुल तरार से पाबंदी लगाने की गुहार की एसडीएम ने आनन-फानन में कस्बा लेखपाल सुभाष यादव को टीम के साथ मौके पर भेज काम बंद करा दिया।

 जिससे भूमाफिया बौखला गया और शमशान से अंतिम संस्कार के बाद लौट रहे विहिप नेता को दो भू माफियाओं ने 5 अज्ञात लोगों के साथ 2:00 बजे के लगभग रास्ते में घेरकर गंदी गंदी गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी बोला जमीन हम दोनों की है अगर दोबारा इधर आ गया तो तेरी लाश का भी पता नहीं चलेगा तुझे जान से मार देंगे विहिप नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचकर दो भू माफियाओं के नामजद और 5 अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। 

बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post