गाजियाबाद: सड़क पर रील, प्रैंक वीडियो बनाने वाले सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।
ताजा मामला गाजियाबाद का है जहां किसी शख्स ने एक लड़के के का वीडियो सोशल मीडिया ट्विटर पर यूपी पुलिस को टैग करके शिकायत दर्ज कराई। वीडियो में लड़का पिस्तौल लेकर संजय दत्त को स्टाइल में रील वीडियो में नजर आ रहा है। यूपी पुलिस ने जब एक्शन लिया तो पता चला कि वीडियो 2 साल पुराना है।
वीडियो में एक 4 पहिया वाहन भी है जिसके आगे लड़के ने अपनी हीरोगिरी दिखाई है। हालांकि यूपी पुलिस ने उक्त लड़के का चालान कर दिया है।

Post a Comment