अतायगांव के सामने कर्मनाशा नहर पर 173.87 लाख रुपए से बनेगा पुल

                                फाईल फोटो 

किसानों को खेती के दौरान  समस्याओं से मिलेगा निजात
शहाबगंज- अतायस्तगंज के सामने कर्मनाशा नहर में 173.87 लाख रुपए की लागत से पुल का निर्माण किया जायेगा।धन स्वीकृत होने की सूचना पर ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। लेफ्ट कर्मनाशा नहर में अतायस्तगंज गांव के सामने पुल नहीं होने के कारण सैकड़ों बीघा खेती करने में समस्या आ रही थी।पुल बनवाने के लिए ग्रामीणों ने पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह के यहां फरियाद लगाई थी।जिस पर उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि किसानों की इस समस्या का शीघ्र निदान किया जायेगा। 

पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष के पत्राचार व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पहले पर राष्ट्रीय कृषि और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास बैंक ने लोकनिर्माण विभाग को प्रदान किया।धन अवमुक्त होने के साथ ही विभाग ने टेंडर जारी कर दिया।पुल निर्माण होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त हो गया।गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य रतीश कुमार, अरविन्द मिश्र, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, रिंकू मिश्र, फन्तू मिश्र,बाबू नंदन मौर्य ने कहां कि नहर में पुल नहीं होने से काफी दूरी तय कर जाना पड़ता है।।

 जिससे समय से गेंहू व धान की बुआई नहीं हो पा रही थी। लेकिन पुल बन जाने से किसानों की इस समस्या निजात मिल जाएगी। वही पूर्व जिला पंचायतअध्यक्ष छत्रबली सिंह ने कहां कि शासन से 173.87  लाख रुपए स्वीकृत हो गया है। शीघ्र ही पुल बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा।

रिपोर्ट - रतनेश यादव चंदौली 

Post a Comment

Previous Post Next Post