स्नातक व परास्नातक ऑनलाइन परीक्षा शुल्क की अंतिम तारीख घोषित



लखीमपुर खीरी :-सी.जी.एन. (पी.जी.) कॉलेज, गोला गोकर्णनाथ खीरी प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय सेमेस्टर दिसम्बर, 2022 स्नातक / परास्नातक (सहयुक्तः लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ) के संस्थागत / बैक पेपर / एक्जेम्पटेड के ऑनलाइन परीक्षाफॉर्म  पर भरने की अंतिम तिथि 31.01.2023 को निर्धारित की गई है।
महाविद्यालय के प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय सेमेस्टर के समस्त छात्र / छात्राएँ विस्तारित अंतिम तिथि तक महाविद्यालय में ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरकर प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय सेमेस्टर की शुल्क रसीद के साथ दिनांक 31.जनवरी 2023 तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में जमा कर दें, छात्र / छात्राओं को स्नातक / परास्नातक (प्रथम सेमेस्टर तथा तृतीय सेमेस्टर) का परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन कराना अनिवार्य रहेगा। ऑनलाइन परीक्षाफॉर्म महाविद्यालय में न जमा करने की स्थिति में छात्र / छात्राओं का अभ्यर्थन स्वतः निरस्त हो जाएगा जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व स्वयं छात्र / छात्राओं का होगा।

ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म सम्बन्धी अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की बेवसाइट पर जाकर पूर्ण जानकारी का अवलोकन करें।www.exam.luonline.in and www.lkouniv.ac.in

रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल 

Post a Comment

أحدث أقدم